ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब दूल्हा बनने जा रहा युवक हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया।

महज नौ दिन बाद जिसकी बारात निकलनी थी, उसी युवक ने पुरानी रंजिश और कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी दीपक कुमार और आरोपी शिवा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच एक युवती को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी, जिसके बाद शिवा ने दीपक को देख लेने की धमकी दी थी।

शुक्रवार रात दीपक काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में शिवा ने उसे घेर लिया। अपने साथ लाए चाकू से शिवा ने दीपक पर दो से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान, फड़-ठेले जब्त, दर्जनों चालान

You missed

error: Content is protected !!