ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की जान चली गई। हादसा बेलबाबा से करीब तीन किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी लावारिस गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती और गाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान हिम्मतपुर तल्ला, कुसुमखेड़ा निवासी 25 वर्षीय श्रेया जोशी के रूप में हुई है। वह रुद्रपुर स्थित सिडकुल की एक फैक्ट्री में प्रोडक्शन विभाग में कार्यरत थीं और रोज की तरह ड्यूटी से अपने घर कमलुवागांजा लौट रही थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूटी पर गाय के बाल चिपके मिलने से प्रथमदृष्टया पशु से टकराने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच टीपीनगर पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु को माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी, फीस व अन्य शुल्कों में वृद्धि। अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ -खष्टी बिष्ट। 
error: Content is protected !!