ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में हुआ भीषण सड़क हादसा,तीन लोगों की मौत,मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल

टिहरी जिले में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनमें से दो शिक्षक थे। यह दुर्घटना चंबा-कोटीकालोनी सड़क मार्ग पर बागबाटा के पास हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, देर शाम एक आल्टो कार चंबा से कोटीकालोनी की ओर जा रही थी। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खोने के कारण कार सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की वजह से वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत दो शवों को कार से निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे को निकालने का प्रयास जारी है।

मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

इनमें से दो शिक्षक होने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि ये सभी देहरादून से घनसाली की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें :  कूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोक

You missed

error: Content is protected !!