ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षणनीलकंठ विहार में चला विशेष स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने का संकल्पकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
खबर शेयर करे -

“कोतवाल बोल रहा हूं…” सुनते ही घबराया परिवार, फिर ऐसे बची रकम

मृतक किशोर के पिता को कोतवाल बनकर साइबर ठग का फोन, 20 हजार मांगकर ठगी की कोशिश

नैनीताल। कोटाबाग क्षेत्र में बेटे की मौत से दुखी परिवार को साइबर ठग ने निशाना बनाने की कोशिश की। ठग ने खुद को कोतवाल बताकर मृतक किशोर के पिता से 15 से 20 हजार रुपये मांग लिए। हालांकि समय रहते मामला पुलिस तक पहुंचने से ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गया।

थपलियागाजा, कोटाबाग निवासी सरपंच धन सिंह के 17 वर्षीय बेटे जगदीश ने छह मई को ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार लिए गए पैसों के दबाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में धन सिंह ने नामजद तहरीर देकर बेटे के उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार को धन सिंह पुलिस चौकी बयान देने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पूछा कि क्या अभय गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उसने घटना और मृतक किशोर के बारे में कई सवाल पूछे।

इसके बाद ठग ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और “कुछ धाराएं बढ़ानी” हैं, जिसके लिए टेंपो और अन्य खर्च के नाम पर 15-20 हजार रुपये की व्यवस्था करनी होगी। उसने यह भी कहा कि बाद में पीड़ित परिवार को “15 लाख का क्लेम” दिलाया जाएगा।

कॉलर ने खुद को चौकी इंचार्ज का वरिष्ठ अधिकारी “सैनी” बताते हुए तुरंत रुपये मैनेज करने का दबाव बनाया और चौकी न जाने की बात कही। शक होने पर धन सिंह सीधे चौकी पहुंचे और पूरी जानकारी एसआई देवेंद्र राणा को दी। पुलिस द्वारा उसी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर रुपये मांगने वालों से सतर्क रहें और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न, 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

You missed

error: Content is protected !!