ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

पहलगाम में पर्यटकों की आतंकवादी हमले में मौत के बाद एम्स ऋषिकेश के एक डॉक्टर पर संस्थान में मिठाई बांटकर खुशी मनाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग दो बार एम्स में प्रदर्शन कर चुके हैं।

पुलिस को दी तहरीर में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े राजेंद्र पांडेय निवासी तपोवन, मुनिकीरेती ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी। आरोप है कि इस घटना के अगले दिन एम्स में कार्यरत डॉक्टर तंजीम अकरम ने अस्पताल परिसर में खुशी में मिठाई बांटी।

किसी के पूछे जाने पर डॉक्टर ने बताया कि रमजान की खुशी में मिठाई बांटी जा रही है। जबकि रमजान बीते एक माह से अधिक का समय हो चुका था। आरोप है कि डॉ. तंजीम अकरम ने खुले तौर पर पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों का समर्थन किया।

डॉक्टर ने पहले भी हिंदू विरोधी पोस्ट अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर साझा की। पुलिस ने इस मामले में धर्म, जाति, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समुदाय के बीच दुश्मनी बढ़ाने, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व में एम्स में दो बार प्रदर्शन किया था।

उनका आरोप था कि एम्स व पुलिस प्रशासन आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पंद्रह दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से होगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज़, 8 अगस्त की खड़गे रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी पार्टी

You missed

error: Content is protected !!