दिवाली पर्व को लेकर ज्योतिषाचार्यों की प्रेसवार्ता
इस वर्ष दीपावली 1 नवंबर को ही मनाई जाएगी
रिपोर्टर – अजय वर्मा
हल्द्वानी। बीते कुछ सालों से त्यौहार को लेकर विद्वानों के अलग – अलग मत होने से लोगों के मन में शंखायें उत्पन्न होती हैं, ठीक इस बाद भी दिवाली को लेकर लोगों में अलग – अलग मत हैं।
ऐसे में आज हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता की पहल पर हल्द्वानी क्षेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषाचार्यों को एक मंच में आमंत्रित किया।
प्रेस वार्ता कर सभी विद्वानों ने एक मत होकर कहा कि इस वर्ष दीपावली 1 नवंबर को ही मनाई जाएगी।
सभी सम्मानित ज्योतिषाचार्यो ने एक मत होकर पहली नवंबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है।
ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि देश भर के 250 पंचांगों में से 180 पंचांगों का बहुमत 1 नवंबर ही दीपावली मनाने के पक्ष में है।
इसलिए उत्तराखंड में भी 1 नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी।
