ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल में हैलीकॉप्टर की खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग। मैदान में उतरते हैलीकॉप्टर को देख वहां खेलते बच्चों ने भागकर जान बचाई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। पुलिस और प्रशासन की आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच निजी वी.वी.आई.पी. हैलीकॉप्टर की खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग। मैदान में उतरते हैलीकॉप्टर को देख वहां खेलते बच्चों ने भागकर जान बचाई।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हैलीकॉप्टर के विदेशी पायलट को निर्धारित स्थल के लिए भेजा।

नैनीताल जिले के भीमताल में आज पिनेकाल एयर प्राइवेट लिमिटेड का हैलीकॉप्टर विकास भवन हैलीपेड में उतारने की व्यवस्था की थी।

हैलीकॉप्टर में पायलट हाईको ब्रेंडट कैप्टेन राजेश सौखण्ड ठें और एक जाने माने सांसद के नेतृत्व में पी.एम.ओ.के विशेष गेस्ट लेकर लगभग 12:30 बजे पहुंचा।

हैलीकॉप्टर देहरादून से चलकर बद्रीनाथ धाम और फिर कैंचीं धाम दर्शनों के लिए भीमताल पहुंचे थे। भीमताल में ब्लॉक रोड में मौजूद प्रतीक बिष्ट ने बताया कि हैलीकॉप्टर ने पहले दो चक्कर लगाए और निर्धारित लैंडिंग स्पेस नहीं मिलने पर हैलीकॉप्टर को मिनी स्टेडियम में उतार दिया।

इस दौरान मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस से पायलट हाईको ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें सिग्नल के आभाव में निर्धारित हैलीपेड नहीं दिखा।

उन्हें मजबूरन स्टेडियम में हैलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। सी.ओ.सुमित पाण्डे ने पायलट से हैलीकॉप्टर वापस निर्धारित स्थल पर खड़ा करने को कहा।

उन्होंने, इसपर बयान देने से मना कर दिया और पुलिस के आला अधिकारियों को फोन करने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सभी गेस्ट हेलीकॉप्टर खड़ा कर कैंचीं धाम के दर्शनों के लिए निकल गए।

यह भी पढ़ें :  16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!