ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम गौनियारो में आयोजित ब्लाक स्तरीय बाली बाल प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर खिलाड़ियों एवं ग्रामीण जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरे विधानसभा क्षेत्र भीमताल में आज अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार चरम पर है फिर गौनियारो की जनता उसे सुघारने में सबसे आगे खड़ी है।

क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य सड़कों की व्यवस्था चौपट है पनेरू ने नौजवानों से आवाहन किया इस लचर व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में सहयोग करें।

ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने बताया कि शिक्षक अक्सर स्कूल से गायब रहते हैं जिस पर पनेरू ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को फोन बात कर चेतावनी दी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें अन्यथा जनता कार्यवाही करेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गिरघर गोनिया क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह गोनिया सरपंच कुशल सिंह गोनिया पान सिंह गोनिया सुरेश गोनिया हयाद सिंह गोनिया हर राम दिनेश राम पनराम सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय जागरूकता शिविर, बीमा, पेंशन और डिजिटल बैंकिंग की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!