ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले में 2 अक्टूबर को बड़ा हादसा हुआ पिकअप खाई में गिरी एक युवती की मौत तीन अन्य घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। भीमताल में दो अक्टूबर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक हादसा खनस्यू थाना क्षेत्र में लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा है। पिकअप वाहन विद्युत विभाग का बताया जा रहा है, जिसमें 18 साल की युवती समेत चार लोग सवार थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर सबका रेस्क्यू किया।

खाई से रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 18 साल की नीलम परगाई को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया में लाखों की चोरी: खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत सात तोला सोना ले उड़े

You missed

error: Content is protected !!