ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को हल्दूचौड़ निवासी विशांत टम्टा ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (UK04AR-5342), जो 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने खड़ी की गई थी, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 142/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध स्कूटी से आते हुए दिखाई दिए। इनमें से एक ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया।

तकनीकी विश्लेषण और सटीक सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 3 मई 2026 को दो आरोपियों—दलवीर सिंह (55 वर्ष) निवासी नानकमत्ता और संजय कालरा (38 वर्ष) निवासी रुद्रपुर को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को नेपाल में बेच दिया गया है।

आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बुलेट (UK04 AA-4778), जो पूर्व में थाना बनभूलपुरा में दर्ज एफआईआर संख्या 390/2025 से संबंधित थी, बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्कूटी (UK06BB-4103 एक्टिवा) भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

इस कार्रवाई में वरीय उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर, उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह रौतेला, हेड कांस्टेबल इसरार नवी (टेक्निकल टीम), कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, अनिल टम्टा और राजेन्द्र विष्ट शामिल रहे।

हल्द्वानी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस ने बढ़ाई राजनीतिक सक्रियता

You missed

error: Content is protected !!