ब्रेकिंग न्यूज़
स्कालर्स एकेडमिक होम विद्यालय में मेधावियों का सम्मान, “उड़ान” समारोह में छात्र हुए सम्मानितकूटा ने जानकी उप्रेती एवं मोहन नेगी की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोकशांति व्यवस्था से खिलवाड़ व सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया तो नहीं बख्शेंगे’— SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर नमाज़ और कुर्बानी की अनुमति नहीं: नियम विरुद्ध आयोजन करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही; बकरीद त्यौहार व पर्यटन सीजन पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा: भारी पुलिस बल तैनात, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत होगी कार्यवाहीनैनीताल पुलिस को मिला हाईटेक बूस्ट, अब ड्रोन से होगी ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की निगरानीहल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पनीर-मसालों के सैंपल जांच को भेजे
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

लालकुआं में टेंट हाउस से 5 लाख की चरस, हजारों की नकदी और उपकरणों के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध वृहद स्तर में अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन,  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में दिनांक 23/01/2025 को सायं के समय पुलिस को लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपनी टैन्ट की दुकान में काउन्टर में रखकर चरस बेच रहा है ।

प्राप्त सूचना पर नियमानुसार रो0आम0 में सूचना दर्ज कर उच्चाधिकारीयो को अवगत कराते हुए उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता मय हमराही टीम के शास्त्रीनगर नम्बर 2 में टैन्ट की दुकान के पास पहुंचे तथा अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट पुत्र भीम सिंह विष्ट निवासी शास्त्रीनगर दित्तीय बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र- 29 वर्ष को मौके पर ही पकड लिया।

अभियुक्त मनोज उपरोक्त की जामा तलाशी व काउन्टर की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2.339 किग्रा चरस मय नकदी 84550/- रुपया व 02 इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ उसकी खुद की टैन्ट की दुकान (जो कि शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता स्थित है) से बरामद कर गिरफ्तारी किया गया।

अभियुक्त द्वारा चरस को बागेश्वर में रहने वाले लक्की नाम के व्यक्ति से लेना बताया जो कि स्वयं उसकी दुकान पर बेचने हेतु देकर जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट उपरोक्त के विरुद्ध जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 18/25 धारा 8/20/29 एन0डी0पी0एस0 अधि0 पंजीकृत कराया गया है ।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है व बरामदा चरस के स्त्रोत के सम्बन्ध में बताये गये व्यक्ति लक्की के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर तद्नुसार उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को इस कार्यवाही के लिए 2,500 रू से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, हथियारबंद बाउंसरों संग घूम रहा था आरोपी; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!