ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में लोगों ने इसका विरोध जताया है।

आज हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में भी बड़ा विरोध देखने को मिला स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना सहमति और जबरदस्ती उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर आम जनता में नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की टीमें गुंडागर्दी के अंदाज़ में घरों में घुसकर मीटर बदल रही हैं।

वहीं कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पुराने मीटर हटाए जा रहे हैं कुछ लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

लोगों की मांग है कि विभाग पहले मीटर की पारदर्शिता और बिलिंग सिस्टम पर भरोसा बनाए, तभी ऐसे कदम उठाए जाएं।फिलहाल, विरोध के बीच बिजली विभाग की कार्यवाही जारी है।

वही मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई है और बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए आना पड़ा।

यह भी पढ़ें :  शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, शादी से इनकार पर युवती ने दी जान; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

You missed

error: Content is protected !!