ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। स्थाई प्रमाणपत्रों के सत्यापन अभियान के दौरान एक और फर्जी मामला सामने आया है, जाँच के दौरान आवेदन में अंजुमन मोमिन अंसार सोसाइटी आज़ाद नगर, नैनीताल द्वारा द्वारा जारी कथित “ प्रमाणपत्र” प्रस्तुत किया जाना पाया गया है।

जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, एस.डी.एम. हल्द्वानी तथा तहसीलदार हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा सोसाइटी के पते का सत्यापन किया गया लेकिन सोसाइटी अपने पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं पाई गयी।

स्थानीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि रईस अहमद अंसारी जो साहूकर लाइन में दुकान चलाते है वाही सोसाइटी के नाम पर अवैध रूप से प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं।

मौके पर पूछताछ में रईस अहमद अंसारी द्वारा स्वीकार किया गया कि वह वर्ष 2007 से ऐसे प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। रिकॉर्ड सत्यापन में पाया गया कि यह सोसाइटी वर्ष 2007 से रिंन्यू नहीं हुई है। सोसाइटी के अध्यक्ष एवं महासचिव का निधन हो चुका है तथा सोसाइटी पूर्णतः निष्क्रिय/अवैध स्थिति में है।

इसके बावजूद एक अनधिकृत व्यक्ति द्वारा सोसाइटी का संचालन कर अवैध प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे थे।

ऐसे प्रमाणपत्रों का उपयोग कई व्यक्तियों द्वारा जाति, जन्म एवं निवास प्रमाण के रूप में किया जा रहा था, जबकि सोसाइटी को ऐसे किसी प्रमाणपत्र जारी करने का कानूनी अधिकार नहीं है।

एस.डी.एम. हल्द्वानी द्वारा तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर जारी सभी जाति प्रमाणपत्रों की जांच तत्काल की जाए। टीम द्वारा संबंधित सभी दस्तावेज सीज़ कर लिए गए हैं।

एस.डी.एम. हल्द्वानी ने अवैध प्रमाणपत्र जारी करने में संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। सोसाइटी से संबंधित सभी विवरणों एवं गतिविधियों की जांच प्रचलित है। 

यह भी पढ़ें :  नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठा

You missed

error: Content is protected !!