ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के एक शातिर फरार वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर 6 अप्रैल 2026 को जिला डीग (राजस्थान) के थाना कामा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को दबोचा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता व बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त इमरान पुत्र रईस, निवासी गदरवास (जिला डीग, राजस्थान) है, जो लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ साइबर फ्रॉड से जुड़े दो मामलों (संख्या 2110/2021 व 2119/2021) में आईपीसी की धारा 420, 120बी और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में नगर निकाय अध्यक्ष सम्मेलन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी समस्याएं, विकास के लिए ठोस कार्रवाई का दिया भरोसा

You missed

error: Content is protected !!