ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

दिन दहाड़े 20 हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर की भाजपा नेता के भतीजे की हत्या 

किच्छा। हालिया आयोजित पंचायत चुनाव के दौरान हुई प्रतिस्पर्धा ने अब रंजिश का रूप ले लिया है, इसी को लेकर निकटवर्ती क्षेत्र के ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा नेता और नवनिर्वाचित प्रधान गफ्फार खान के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग दहशत के साए में घरों में दुबक गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 20 से अधिक हथियारबंद लोग राइफल, पिस्टल और बंदूक लेकर भाजपा नेता गफ्फार खान के घर में घुस गए।

हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 25 वर्षीय आसिफ को गोलियां लग गईं। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चलाईं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद दुकानों के शटर बंद हो गए और इलाके में सन्नाटा पसर गया।
सूत्रों की मानें तो हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि विरोधी गुट ने सोची-समझी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल क्लब में मनाया गया आपातकाल का काला दिवस, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया नमन

You missed

error: Content is protected !!