ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले के भीमताल सलडी के पास बस खाई में गिरी।

कई लोगो के घायल होने की सूचना।

पुलिस और स्थानीय रेस्कयू कार्य मे जुटा।

नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना।भीमतल जिले के सालड़ी क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

उत्तराखंड रोडवेज की एक बस ऊबड़-खाबड़ गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए।

क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्घटना संबंधी जानकारी। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार दोपहर अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही एक रोडवेज की बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी।

भीमताल से आगे सलड़ी के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटनास्थल की ओर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तत्काल रवाना हो गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू किया।

नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी राहत अभियान में मदद के लिए रवाना हो गई है।

घटना के संबंध में विस्तृत विवरण का इंतजार है। इधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मौके पर राहत टीम भेज दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें :  चमोली टनल हादसा: मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, दो मजदूर अब भी लापता; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू अभियान

You missed

error: Content is protected !!