ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होने वाला है। इसे लेकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, बिजली, पेयजल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होने वाला है। इसे लेकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, बिजली, पेयजल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सुरक्षा समेत तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा को लेकर बैठक होती है। इसमें हम देखते हैं कि किस तरह से हमारा विधानसभा का सत्र चलने वाला है। हमारी जनता को भी कोई दिक्कत न हो। अच्छे और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सत्र चले।

उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास 300 प्रश्न आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी विधायकगण अपना प्रश्न, जनता की बात विधानसभा में रखेंगे। इस बार राज्यपाल का अभिभाषण भी है, बजट भी है। पूरा विश्वास है कि सत्र अच्छा रहेगा। बैठक में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत शासन के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकत

You missed

error: Content is protected !!