ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गरमपानी के पास बड़ा हादसा: टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराई, 12-13 लोग घायल

गरमपानी/खैरना (नैनीताल)। क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां कलकत्ता से अल्मोड़ा घूमने आई एक टूरिस्ट बस गरमपानी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गरमपानी-रामगढ़ के बीच शंकरा पुल के पास बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 12 से 13 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक रूप से बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम–HMT अमृतपुर बाईपास को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
error: Content is protected !!