ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित जल से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है।

वहीं इसी तरह से दूषित पेयजल का मामला हल्द्वानी से भी सामने आया है।

जहां हल्द्वानी के राजपुरा और गांधीनगर में भी गंदे पानी की शिकायत सामने आई है।

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता और पेयजल निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि पिछले दो दिन से जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अब वह स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे ।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में मानसून का कहर: धारचूला में सड़कें बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा; नैनीताल-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
error: Content is protected !!