ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी।  बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरिया दो सदस्यीय टीम के साथ आज हल्द्वानी पहुंचे, अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने बनभूलपुरा के दंगा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

इसके बाद सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और इस पूरे घटनाक्रम की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली, बैठक में डीएम एसएसपी के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे, अब कल वो बनभूलपुरा के लोगों के साथ बैठक कर उनसे भी बातचीत करेंगे।

गौरतलब है कि बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव आगजनी और फिर हिंसा हुई थी।

जिसमें बनभूलपुरा थाने को जलाने का प्रयास किया गया था। इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और सैकड़ो लोग घायल है।

यह भी पढ़ें :  नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठा

You missed

error: Content is protected !!