ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया  भुवन सिंह राणा के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान राजेंद्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम केथूलिया थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर को 100 पाउच अवैध कच्ची शराब (50 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम-
1- हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह
2- कांस्टेबल नवीन भट्ट

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट; 11 अगस्त तक भारी बारिश के आसार
error: Content is protected !!