ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने कुछ खास कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने को अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे।

प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद सीएम धामी बेहद भावुक हो गए। इस दौरान सीएम धामी और उनके साथी पूरी तरह से राम भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए। सीएम धामी ने तो इस दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वह अयोध्या में अतिथि गृह बनाने वाले है।

सीएम धामी की बड़ी घोषणा

मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड के लोगों के लिए राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। यह अतिथि गृह 4700 वर्ग मीटर में बनने वाला है।

जिसकी जमीन खरीदने के लिए उत्तराखंड सरकार ने 32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर ली गई है। सीएम धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड से जो लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं उन सभी राम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में समय बिताने और रहने की सुविधा मिलेगी।

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी अपने मंत्रिमंडल के मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ सबसे पहले अयोध्या महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।

इसके साथ सीएम धामी ने अपने सहयोगियों के साथ राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। राम मंदिर पहुंचे के बाद मुख्यमंत्री धामी ने रामलला के दर्शन किए और पूजा की। इस दौरान सीएम धामी भावुक हो गए। इसी समय उन्होने राज्य अतिथि गृह की घोषणा की।

यह भी पढ़ें :  हल्दूचौड़ : दुर्गापालपुर परमा में ग्रामीणों को बांटे गए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

You missed

error: Content is protected !!