ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कालाढूंगी दौरा, नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष के घर सभा को किया संबोधित

रिपोर्टर – नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज कालाढूंगी में कांग्रेस के नवनियुक्त कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे के निवास पर पहुंचे। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे और किसान मोर्चा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमरीक सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस बार कालाढूंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस विशाल बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती के साथ काम करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने जनता को विकास के बजाय केवल महंगाई दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है, जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

वहीं कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे और किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता मिलकर आगामी चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा मानसिक तनाव महसूस कर रहा है, जबकि महंगाई पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे आम आदमी का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर : कोसी बैराज में बड़ा हादसा: नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

You missed

error: Content is protected !!