ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। देहरादून जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो गुनियाल गांव और एक डोईवाला इलाके का है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 54 सैंपल लिए गए। इनमें से यह तीन पॉजिटिव मिले हैं।

कोविड पॉजिटिव मरीजों में एक की जांच एम्स ऋषिकेश में हुई। बाकी दो मरीजों का सैंपल निजी अस्पताल में लिया गया।

तीनों मरीज हाल में होम आइसोलेशन में हैं। तीनों की उम्र 50 साल से अधिक है।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले तीनों लोगों के संपर्क में आए लोगों का ग्राफ बनाकर उनके कोरोना सैंपल लेने के लिए तैयारी कर ली है। आसपास भी निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से ‘झोड़ा उत्सव’ का भव्य आगाज, दो माह तक 19 जिलों में गूंजेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति

You missed

error: Content is protected !!