ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आज शोध छात्रा दिशा उप्रेती की पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई। परीक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रूपम कपूर एक्सपर्ट के रूप में शामिल रहीं।

दिशा उप्रेती ने अपना शोध कार्य वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी तथा वानिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशीष तिवारी के निर्देशन में पूर्ण किया। विभागाध्यक्ष द्वारा परीक्षा का सफल संचालन कराया गया।

शोध छात्रा ने “प्लांट डायवर्सिटी एंड कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन पोटेंशियल ऑफ क्यूप्रेसस टोरुलोसा डी. डॉन डॉमिनेटेड फॉरेस्ट ऑफ कुमाऊं हिमालय” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर किरण बरगली, प्रोफेसर सुषमा टम्टा, प्रोफेसर अनिल बिष्ट, डॉ. कपिल खुलबे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. हेम जोशी, लता नितवाल, विशाल, शीतल सहित विभाग के शोध छात्र एवं अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  फेसबुक पर पोस्ट किया आखिरी खुशी का वीडियो, 30 मिनट बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक; 4 दोस्तों की मौत
error: Content is protected !!