ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सीडीओ की छापेमारी से हड़कंप, बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर बीईओ समेत दो कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश

भीमताल। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागांव के औचक निरीक्षण में लापरवाही सामने आने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान दो विभागीय कार्मिक बिना सूचना अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में भी हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस पर CDO ने नाराजगी जताते हुए दोनों कार्मिकों का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुधवार को हुए निरीक्षण में बीईओ केसी चौहान ग्रोवर भी सुबह 11:30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद CDO ने राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक और उच्चतर विद्यालय का भी जायजा लिया। यहां कुल 116 छात्रों में से 88 छात्र उपस्थित मिले, जबकि विद्यालय स्टाफ शत-प्रतिशत मौजूद रहा, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी जरूरी बताया। उन्होंने शिक्षकों को प्रयोगशाला में अधिक से अधिक प्रैक्टिकल कराने तथा पुस्तकालय के नियमित उपयोग से छात्रों की दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र संजू से भी CDO ने मुलाकात की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
error: Content is protected !!