ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र की लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने इलाके के सस्ते होटलों और मुसाफिरखानों की गहन चेकिंग की। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे हल्द्वानी शहर में इस समय व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ।

जिसमें जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के होटलों और मुसाफिरखानों में 15 दिन से कई संदिग्ध लोग एक महीने तक के लिए किराए पर रुक रहे हैं जिनकी कोई ठोस पहचान भी नहीं है।

इस अभियान के दौरान कुछ लोग पश्चिम बंगाल की आईडी के साथ भी पाए गए, जिनकी जांच की जा रही है प्रशासन की मानें तो यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और बिना सत्यापन के रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 30 अगस्त को होगी मानसून मैराथन, देश-विदेश के धावक दिखाएंगे दम; ₹5.50 लाख के पुरस्कार

You missed

error: Content is protected !!