ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। सबसे दुरस्थ गाँव चुकुम से दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ सुबह-सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

घटना की सूचना पर वन कर्मियों भी मौके पर पहुंच गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया।

।बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया। । ।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ के बोहराकोट में 11 केवी लाइन बिछाने को लेकर बवाल, हरे-भरे बांज के पेड़ काटने और ग्रामीणों को धमकाने के आरोप, वीडियो...
error: Content is protected !!