ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में ईंधन बचाने को प्रशासन की बड़ी पहल, हर शनिवार रहेगा “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे”

हल्द्वानी। प्रशासन ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के संदेश को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी है।
आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण, ईंधन की खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार को “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे।
इसके साथ ही जिन अधिकारियों के पास ई-वाहन उपलब्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ई-वाहनों के इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने और कार पूल व्यवस्था अपनाने की अपील भी की है।
प्रशासन का मानना है कि इस पहल से ईंधन की बचत होगी, यातायात का दबाव कम होगा और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्यालय स्तर पर फीडबैक भी तैयार किया जाएगा। इसमें ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली, चालक के व्यवहार और वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
आरटीओ गुरदेव सिंह ने कहा कि प्रशासन की यह पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और आम जनता को सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी स्वयं इस पहल को अपनाएंगे तो आम लोग भी इससे प्रेरित होंगे।

यह भी पढ़ें :  प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा: पंचायत के फरमान पर परिजनों ने ‘जीवित’ बेटी का किया अंतिम संस्कार
error: Content is protected !!