ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गौलागेट और शांतिपुरी लालकुआं क्षेत्र में रातभर चली घेराबंदी के दौरान कुल 360 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग की अपराध निरोधक क्षेत्र हल्द्वानी, जनपदीय एवं मण्डलीय प्रवर्तन दल कुमाऊं की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:20 बजे गौलागेट क्षेत्र में बाइक संख्या UK-06-V-6890 पर जा रहे एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह बताया। उसके पास से 150 पाउच कच्ची शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद हुई।

इसके बाद सुबह 5:15 बजे शांतिपुरी, बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक अन्य संदिग्ध बब्बू मान सिंह पुत्र अमर सिंह को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।

दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आबकारी टीम ने बिंदुखत्ता निवासी लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के घर दबिश दी। वहां से 72 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

संयुक्त कार्रवाई में कुल 360 पाउच अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियान में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, संजय कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने लिया ओलावृष्टि से हुई नुकसान का जायजा अधिकारियों को दिए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश*
error: Content is protected !!