ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

 सेना से सेवानिवृत अधिकारी ने जादू टोने के शक में अपने छोटे भाई की पत्नी को उतारा मौत के घाट

चमोली। मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसके छोटे भाई की पत्नी उस पर जादू-टोना करवा रही है।

कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि हरसारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधा को लहुलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक राधा की मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं राधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भिजवाया गया है।

थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि आरोपी का अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को शक था कि राधा उस पर और उसके परिवार पर किसी तांत्रिक से जादू-टोना करवा रही है।

इसी को लेकर आरोपी का शनिवार रात भी राधा से विवाद हुआ और उसने राधा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। आरोपी ने चेहरे, सिर और बाजू पर कुल्हाड़ी के कई वार किए थे। उसके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

हरसारी के पूर्व प्रधान जितेंद्र मेहरा ने बताया कि राधा का पति मोहन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्ति है और कहीं और नौकरी कर रहे हैं। जबकि बेटा सेना में अग्निवीर है। घटना वाली रात घर पर राधा और उसकी बेटी ही थे।

देर रात राधा की बेटी के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर पहुंचे। अंदर राधा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी में महिला की मौत मामले में नया मोड़: सोने के आभूषण और आर्थिक लेनदेन का विवाद आया सामने, बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

You missed

error: Content is protected !!