ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं से 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इस बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी।

पिछले साल दोनों धाम में शुरू की गई शुल्क व्यवस्था से बीकेटीसीबदरीनाथ-केदारनाथ में दर्शन के लिए वीआईपी को देना होगा शुल्क, खर्च को 1.55 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा-पाठ की व्यवस्था बीकेटीसी के माध्यम से की जाती है। यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही प्रोटोकॉल के अनुसार वीआईपी भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पिछले साल बीकेटीसी ने तिरुपति बालाजी, माता वैष्णव, सोमनाथ व महाकाल मंदिर की तर्ज पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए शुल्क की व्यवस्था लागू की थी।

2023 में बदरी-केदार में 51 हजार से अधिक वीआईपी पहुंचे, जिससे 300 रुपये शुल्क के रूप में बीकेटीसी को 1.55 करोड़ की आमदनी हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार, इस साल 10 मई को केदारनाथ और 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं।

दोनों धामों में वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क लिया जाएगा। बीकेटीसी वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती है और निशुल्क प्रसाद भी देती है।

शुल्क से प्राप्त होने वाली आय को बीकेटीसी मंदिरों में विकास कार्य कराने खर्च करेगी। इस बार भी शुल्क पिछले साल की तरह ही रहेगा। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!