ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भवाली स्थित कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। यूं तो उत्तराखंड देव भूमि है और यहां हर कण-कण में देवी देवता निवास करते हैं इसके लिए हर साल उत्तराखंड लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं और यहां के तीर्थ मंदिरों के दर्शन करते हैं।

जिनमें से एक है नैनीताल के कैंची (भवाली) मैं बना बाबा नीम करोली का धाम जहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और बाबा के दर्शन करते हैं। कैंची मंदिर में बाबा नीम करोली महाराज के दर पर इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

कैंची धाम पहुचे बाबा के भक्तों का कहना है बाबा के दर्शन मात्र से सारे संकट दूर हो जाते है और धाम में आकर आलौकिक दिव्य शक्ति की अनुभूति होती। 15 जून का होने वाले कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस पर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

लाखों की संख्या में पर्यटक बाबा नीम करोली महाराज के दरबार में पहुंचेंगे रोज हजारों की संख्या में लोग बाबा नीब करोली महाराज के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मंदिर में भक्तों का मेला देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायल

You missed

error: Content is protected !!