ब्रेकिंग न्यूज़
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोधगुरु पूर्णिमा पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, संकट मोचन मंदिर में पूजा-अर्चना व भंडारे में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसादकाठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल में रोडवेज़ शटल सेवा को नहीं मिली कोई भी सवारी

रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला

नैनीताल। पर्यटक सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रविवार को रुसी बाइपास से नैनीताल तक रोडवेज़ बस शटल सेवा चलाई गई।
रुसी बाइपास से नैनीताल तक यात्रियों को लाया गया।लेकिन वापसी के लिए कोई भी यात्री नहीं मिला।
जिसके कारण रोडवेज़ को एक ओर चक्कर लगाने में नुक़सान हो रहा था।
इसलिए एक चक्कर लगाने के बाद रोडवेज़ की ओर से शटल सेवा बन्द कर दी गई।
रोडवेज़ की स्टेशन अधीक्षक विमला रौतेला ने बताया कि शनिवार को भी रुसी बाइपास से नैनीताल तक रोडवेज़ बस शटल सेवा चलाई गई थी जिसने लगभग 5 चक्कर लगाए।

लेकिन रविवार को रोडवेज़ शटल सेवा को वापसी की सवारी नहीं मिलीं जिसके बाद शटल सेवा को बन्द कर दिया गया।अगर अधिक भीड़ होगी और पुलिस प्रशासन की ओर से आदेश किया जाएगा।

शटल सेवा चलाई जाएगी।रुसी बाईपास में पुलिस कर्मी गर्मी में छाता लेकर ट्रैफिक को संभाले हुए हैं।

हर चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जिससे कि पर्यटकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!