ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पकड़ी गई हनीट्रैप गैंग की सरगना, नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगी 25 लाख की रंगदारी

लखनऊ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नौंवी में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र को उसके दोस्त की भाभी बहला-फुसला कर नैनीताल लेकर चली गई।

वहां एक होटल में उसने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चुपके से छात्र का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने छात्र को तो बरामद कर लिया लेकिन दोस्त की भाभी के पास अश्लील फोटो-वीडियो होने से वह परेशान और गुमसुम रहने लगा।

इसके बाद उसने फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग की। आरोपी महिला को लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ठाकुरगंज की एक कालोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र है। कैंपवेल रोड निवासी बेटे के दोस्त की भाभी ने 17 फरवरी को उसे मिलने के लिए बुलाया था।

बेटा उससे मिलने गया तो बिना किसी को बताए उसे अपने साथ लेकर नैनीताल चली गई। इधर, बेटा जब घर नहीं लौटा तो परिवारीजन परेशान हो गए।

उन्होंने महिला के घर जाकर पता किया। तब पता चला कि महिला तो उनके बेटे को लेकर नैनीताल चली गई। उसने बिना छात्र के घरवालों को जानकारी दिए ऐसा किया। महिला द्वारा बेटे को नैनीताल ले जाने की जानकारी मिली तो सब हैरान रह गए। उन्होंने ठाकुरगंज थाने पहुंचकर बेटे की गुमुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवारवालों की शिकायत पर ऐक्शन में आई पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया और परिवार को सौंप दिया। बेटा घर आ गया लेकिन वह परेशान और गुमसुम ही रहा। बेटे की यह हालत देखकर परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटे से महिला और नैनीताल जाने के बारे में धीरे-धीरे पूछना शुरू कर दिया। कई बार पूछने पर बेटे ने बताया कि महिला ने बहाने से बुलाया था।

फिर उसे साथ में नैनीताल ले गई। रास्ते में ही उसने मोबाइल और सिम तोड़ दिया था। होटल में ले जाकर महिला ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यही नहीं चुपके से इसका फोटो और वीडियो भी बना लिया। छात्र द्वारा सारी बातें बताए जाने के बाद परिवारीजनों ने एक बार फिर पुलिस से महिला की शिकायत की। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले भी हनीट्रैप में फंसाकर कर चुकी है वसूली

जान लें कि पुलिस ने आरोपी महिला को रंगदारी मांगने और POCSO एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

लड़के की मां का आरोप है कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली कर चुकी है। शहर में धड़ल्ले से वह ऐसा काम कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नई दिल्ली : रजत जयंती वर्ष पर कुर्मांचल जन कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति का भव्य आयोजन, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प
error: Content is protected !!