ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। छतरी चौराहे के निकट नए बाजार में अचानक एक दुकान में भयंकर आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए भयावह रूप ले ली।

देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गईं आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, लेकिन उनकी टीम घटनास्थल पर 15-20 मिनट की देरी से पहुंची।

इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना के कारण इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सीएम धामी ने 676 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, बिजली, पेयजल, सोलर लाइट और निकाय विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

You missed

error: Content is protected !!