ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की प्रेस कांफ्रेंस नारी शक्ति वंदन बिल संसद में पास न होने पर विपक्ष पर उठाए सवाल

हल्द्वानी । प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि संसद में बिल के पास न होने में कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी की भूमिका महिलाओं के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को उजागर करती है।

कैड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह केवल खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए इस तरह के मुद्दों पर विरोध करता है, जबकि असल में उसने देश की आधी आबादी के साथ धोखा किया है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में महिलाएं विपक्ष को इसका करारा जवाब देंगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि मातृशक्ति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन बिल को भविष्य में अवश्य पारित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आईएएस तबादलों में बड़ा फेरबदल : दीक्षिता जोशी बनीं संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत
error: Content is protected !!