ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नवाबी रोड (अटल मार्ग) में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट और महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

करीब ₹948.94 लाख लागत वाली इस योजना के तहत वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 और 11 के आंशिक क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। योजना में लगभग 3.09 किलोमीटर लंबी ट्रंक सीवर लाइन का निर्माण, 2174 घरों के कनेक्शन शिफ्ट करना और सड़क का पुनर्निर्माण शामिल है। इससे करीब 2174 परिवारों और लगभग 22,459 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो और चोकिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। साथ ही स्वच्छता में सुधार, पर्यावरण संरक्षण और जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिकारियों सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस योजना को क्षेत्र के लिए बेहद अहम बताया।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!