ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आरोपी दुकान के बाहर मौजूद एक मासूम बच्ची को अपना गुप्तांग दिखाकर अपनी ओर बुला रहा था

बच्ची की मां की निगाह जैसे ही दरिंदे की नापाक हरकत पर,भाग खड़ा हुआ आरोपी 

हल्द्वानी। शहर की गलियों में एक दरिंदा घूम रहा है। जिसकी हरकत देख ऐसा लग रहा है मानो इसके निशाने पर मासूम बच्चियां हों। ऐसे में सावधान। बकायदा पुलिस को इसके खिलाफ शिकायत भी मिली है। घटना मंगलवार सुबह को शहर कोतवाली के ठीक पीछे बद्रीपुरा इलाके की है।

जहां ये दरिंदा दुकान के बाहर मौजूद एक मासूम बच्ची को अपना गुप्तांग दिखाकर अपनी ओर बुला रहा था। बच्ची की मां की निगाह जैसे ही इस दरिंदे की नापाक हरकत पर पड़ी वो चिल्लाई लेकिन जब तक घरवाले इस दरिंदे तक पहुंच पाते ये भाग खड़ा हुआ। लेकिन गली से भागता हुआ इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

यही नहीं गली में टहलते हुए इसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की है। घरवालों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बकायदा इसकी फोटो और वीडियो भी पुलिस की सौंपी गई है। हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये वही मोहम्मद हसीब है जिसे कुछ महीने पहले भी इसी तरह की हरकत करते पकड़ा गया था।
बद्रीपुरा के इसी इलाके से अगस्त 2024 में एक मोहम्मद हसीब नाम का युवक गिरफ्तार हुआ था।

मो. हसीब एक बच्ची को अपना गुप्तांग दिखाता सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। तब पुलिस ने इसे बीएनएस की धारा 78/79 और 11/12 पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर बनभूलपुरा के आजाद नगर लाइन नंबर 16 निवासी मोहम्मद हसीब (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।
बताया गया कि हसीब एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। इस बीच हसीब जमानत पर जेल से बाहर था। जो फिर से वही हरकतें करता पकड़ा गया। जिससे लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीते जी साथ नहीं रहना चाहती थी पत्नी; रवि की मौत के बाद टूटा परिवार, पति के शव के साथ मायके से लौटी पत्नी

You missed

error: Content is protected !!