ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

आज सुबह रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा ,रोडवेज बस और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत,युवती की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसे मे आज रविवार सुबह बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

रविवार सुबह लगभग 9:45 बजे 112 पर सूचना मिली कि बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस (यूके 07 पीए 5115) और स्कूटी (यूके 04टी 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है।

स्कूटी सवार भावना जोशी (मानपुर पश्चिम) और आंचल सिंह (देवलचौड़ खाम) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का इलाज अभी भी जारी है। पुलिस ने रोडवेज बस और स्कूटी को चौकी में सुरक्षित रख लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की पुष्टि कोतवाल राजेश यादव ने की है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल जू-भवाली न्यू बाईपास के जंगल में S3 ग्रीन आर्मी का वृक्षारोपण अभियान

You missed

error: Content is protected !!