ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिंदू धर्म रक्षक श्री गुरु गोविंद सिंह जी की  359 वीं जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हुए आज शहर  में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन हुआ।  शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में मीरा मार्ग चौराहे पर पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का शिव सैनिकों ने स्वागत किया।  

शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि गुरु श्री गोविंद सिंह जी साहस, निडरता ओर धर्म रक्षा के संकल्प का प्रतीक है उन्होंने अपना जीवन धर्म, समाज ओर मानवता के लिए समर्पित किया।

उनका जीवन हमें निडरता, साहस, धर्म रक्षा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। हम उन्हें सत् सत् नमन करते है, वह हमारे प्रेरणा स्रोत है।

स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कुमाऊ मंडल सचिव पदम पाल, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, महानगर सचिव पुरुषोत्तम सिंह बिट्टू, पुरन सागर, कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, जिला प्रचार सचिव प्रदीप पाठक, नगर प्रचार सचिव अक्षय मौर्य, राजू गुप्ता, सूरज जोली, करन कश्यप, करन जायसवाल, जिला सलाहकार सुशील गुप्ता, महानगर सचिव सुनील गुप्ता, अखिलेश पाल, सचिन नागर, जीतू देवल, छात्र नेता आयुष नागर, खुशी नागर, सरदार मोनू सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह आहूजा, विपिन पाल, योगी शर्मा, भूवन शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गणेश गोदियाल की टीम में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव

You missed

error: Content is protected !!