ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और उसने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया है। वनभूलपुरा निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 2014 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

लेकिन उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और पति ने उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया है पुलिस का कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पहली बार लगेगी शहतूत की 'V-1' प्रजाति, रेशम उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल

You missed

error: Content is protected !!