ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

विधायक बोले सीसी मार्ग पर राजनीति सही नहीं, जरूरत पड़ी तो स्वयं खडें होकर करवाऊंगा निर्माण

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश द्वारा विधायक निधि से बनाए जानी वाली सड़क पर नगर निगम ने रोक लगा दी है, ऐसे में आज खुद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश दमूवाढुंगा के वार्ड नंबर 37 पहुंचे और मामले की पड़ताल की।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नगर निगम ने सड़क निर्माण पर इसलिए रोक लगा दी है, क्योंकि इस सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, ऐसे में नगर निगम ने एनओसी नहीं दी है, जिसके चलते सड़क नहीं बन पा रही है।

इधर विधायक सुमित ने कहा कि स्थानीय लोग खुद सीसी रोड बनाने की बात कह रहे हैं और सिंचाई विभाग निर्माणदायी एंजेसी हैं। ऐसे में कल से उन्होंने सड़क को बनाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा नगर निगम अब गंदी राजनीति पर आ गया है। यह सड़क आम जन के लिए है, ऐसे में निमार्ण रोकना गलत है। लेकिन ओछी राजनीति के चलते इस सड़क को रोकने का प्रयास किया गया।

उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही किया तो वह खुद अपने सामने सड़क का निर्माण कार्य करवाएंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!