ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में तथा एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन एवं सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण कर किया गया।

  अमित उप्रेती पुत्र माधवानंद निवासी उप प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा थाना मुखानी पर तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके निर्माणाधीन मकान से ताला तोड़कर लाइट की तारें, नल फिटिंग का सामान तथा पानी की मोटर चोरी कर ली गई।

वादी की तहरीर पर म0अ0सं0 234/2025 धारा 305 (a)/331(1) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।

         पुलिस टीम  द्वारा घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज चेक किए गए जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश में आए। पुलिस टीम ने स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को स्कूटी पर जाते हुए रोककर पूछताछ की, जिन्होंने अपना नाम —

1️⃣ खेमराज सागर पुत्र देवपाल सागर निवासी कालीचौड़, सुल्तान नगरी, गोलापार थाना काठगोदाम 

2️⃣ मनीष आर्य पुत्र स्व0 सतीश चंद्र आर्य निवासी कालीचौड़, सुल्तान नगरी, गोलापार थाना काठगोदाम 

3️⃣ नरेंद्र मेहरा पुत्र पुष्कर सिंह मेहरा निवासी उपरोक्त

     तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से एक क्रम्पटन कंपनी की मोटर, एक लाल-सफेद थैले में कटे हुए बिजली के तारों के गुच्छे तथा 9 बंडल हैवेल्स लाइफ लाइन तार बरामद हुए।

आरोपीयों को स्टील फैक्ट्री, कमलवागांजा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा स्कूटी को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, पर्वतीय जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!