ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा निर्बल वर्ग मेहनती लोगों संग दिवाली मिलन का कार्यक्रम माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड पर बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा की गई, अतिथि के रूप में सी,ए सरोज आनंद जोशी

की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

जैसा कि सभी को विधित है कि सारथी फाउंडेशन हर वर्ष दिवाली से पहले मेहनती एवं निर्बल वर्ग के संग दिवाली कार्यक्रम का आयोजन करता आया है इसी सिलसिले मै आज सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा परिवारों को दिवाली की मिठाई ,खिले, खिलोने, बिस्कुट,नमकीन,चॉकलेट ,जूस, मोमबत्ती, दियेआदि का वितरण मां जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग रोड पर किया गया।

संस्था अध्यक्ष नवीन पन्त ने दिवाली उत्सव के वितरण कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य मेहनती और निर्बल वर्ग के परिवारो को आगे लाकर समाज में सम्मान देना और छोटी छोटी खुशियां उत्सवों के माध्यम से बांटना संस्था का लक्ष्य है।

उसी प्रयासों को करने का प्रयास संस्था के सदस्यों द्वारा सारथी फाउंडेशन समिति कर रही है जो निरंतर जारी रहेगा।

अतिथि सी,ए सरोज आनंद जोशी जी ने सारथी फाउंडेशन समिति के सभी सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह सारथी के साथ समाजसेवा में सदा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और संस्था को उनके द्वारा हर तरह का सहयोग सदा मिलता रहेगा।

संस्था के संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे एवं गिरीश लोहनी ने वितरण कार्यक्रम में कहा कि संस्था और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य करें यह हम सबका संकल्प है बगैर रूकें बगैर थके चलना ही सारथी फाउंडेशन समिति की एक अलग पहचान है |

दिवाली वितरण कार्यक्रम में आये हुए मेहनती एवं निर्बल वर्ग के लोगों के साथ संस्था के सदस्यों द्वारा बातचीत कर सभी को मिठाई खिलाकर सभी सदस्यों द्वारा वितरण कार्य किया गया, संस्था द्वारा 19 मेहनती परिवारो के सदस्यों को वितरण कर दिवाली की बधाईयां दी गई|

आज के कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेद्र जोशी,कोषाध्यक्ष कमल जोशी, संरक्षक योगेश चन्द्र पांडे,गिरीश लोहनी,डा० जाकिर हुसैन,मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल, संस्था उपाध्यक्ष हेमा जोशी,संस्था सह सचिव गीता बेलवाल,बबिता टकवाल,सदस्य मीना साही,पूजा पंत,भावना जोशी,सोना तिवारी,भावना पांडे,बीना जोशी,रंजना जोशी, कौशल्या जोशी, रूपाली सक्सेना,भवानी सूठा,संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

विशेष सूचना– सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी के दियों का निःशुल्क वितरण कार्य किया जा रहा है जिसमें स्थान जज फार्म चौराहा,दमुवाढूगा, बरेली रोड नियर लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल के पास संस्था के सदस्यों द्वारा दियों का निःशुल्क वितरण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर जिम्मेदारी सदस्यों को दी जा चुकी है|

यह भी पढ़ें :  किशोरी की रहस्यमय मौत से दहशत: मां और मौसी हिरासत में, पुलिस ने जांच की तेज

You missed

error: Content is protected !!