ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

“ऑपरेशन प्रहार” में IPL सट्टा गैंग का भंडाफोड़, 3.5 करोड़ के खेल का खुलासा; 3 सटोरिये गिरफ्तार

हल्द्वानी। आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टा कारोबार का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद और एसओजी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मधुबन कॉलोनी स्थित एस मोड़ के पास एक खाली प्लॉट से तीनों आरोपियों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा कॉलोनी बनभूलपुरा निवासी रवि गुप्ता उर्फ झबरा (35), उसका भाई रोहित गुप्ता (22) तथा नारायण नगर विक्टोरिया नंबर-1 निवासी मोहित प्रसाद (30) शामिल हैं।

मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और ₹51,100 नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा UP-25EL-4419 नंबर की क्रेटा कार को भी सीज किया गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में FIR संख्या 62/26 धारा 13G एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रतिदिन करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा संचालित कर रहे थे और अब तक लगभग ₹3.50 करोड़ का सट्टा खिलाया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹2000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें :  फेसबुक पर पोस्ट किया आखिरी खुशी का वीडियो, 30 मिनट बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक; 4 दोस्तों की मौत
error: Content is protected !!