ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

लालकुआं। निकटवर्ती मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत एक 21 वर्षीय युवती की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

घटना के बाद कंपनी परिसर और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार ईसाई नगर नंबर-1 लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी रिमझिम पुत्री मनोहर लाल मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह ए शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर कार्ड पंच करने के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकली और अन्य साथी कर्मचारियों के साथ बस में बैठने जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ी।

साथी महिला कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला और कंपनी प्रबंधन की सहायता से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अचानक हुई युवती की मौत से कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में शोक व चिंता का माहौल है। कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम फरवरी माह में ही कंपनी में कार्यरत हुई थी। परिवार में एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें एक बहन का विवाह हो चुका है।

इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवती की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

You missed

error: Content is protected !!