ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उद्यान निरीक्षक 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता टीम की कार्रवाई

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह लकड़ी का ठेकेदार है और ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीद चुका है। इन पेड़ों को काटने के लिए उसे नियमानुसार अनुमति की आवश्यकता थी, जिसके लिए उसने 26 पेड़ों का आवेदन किया था। उद्यान विभाग द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि उद्यान विभाग में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे 16 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के एवज में 12,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक सतर्कता के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

ट्रैप टीम ने 09 अप्रैल 2026 को किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी निरीक्षक बादल पाण्डे को शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी निवासी शक्ति विहार, तल्ली हल्द्वानी बताया जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई पर निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करते हुए टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक घटना : जुड़वा बच्चों में एक की मौत के बाद पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

You missed

error: Content is protected !!