ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस के स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनता ने 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

वहीं प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने और 2027 के लिए मजबूत माहौल तैयार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  विदेश दौरे पर पीएम मोदी के खास तोहफे चर्चा में, न्यूज़ीलैंड के पीएम को भेंट की उत्तराखंडी टोपी

You missed

error: Content is protected !!