ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने पर मनोज गोस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज

मनोज गोस्वामी जो की एक अपराधिक प्रवृत्ति व्यक्ति है। इसके खिलाफ पहले ही कई महिलाओ,छात्रों, पत्रकारों व पार्षदों को परेशान करने के आरोप हैं।

मनोज गोस्वामी आए दिन किसी किसी बहाने सीधे-साधे लोगों की सामाजिक छवि खराब करता रहता है।

हल्द्वानी। दमुवादूंगा वार्ड-37 में प्रिया सिंह पत्नी मुकुल कुमार ओर वहीं के मनोज गोस्वामी के बीच किसी बात पर विवाद चल रहा है। मामले में प्रिया की ओर से काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 महिला ने युवक पर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने व धमकी देने का आरोप लगाकर काठगोदाम थाने में केस दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया की पड़ोस में रहने वाला युवक मनोज गोस्वामी से जान पहचान होने के बाद वह उनसे अनावश्यक बात करता है। साथ ही पारिवारिक मामलों में भी हस्तक्षेप करता है। उसके परिवार की बेवजह की झूठी अफवाह फैला रहा है। इसका विरोध किया तो धमकी दी गई

प्रिया के अनुसार उसके सौतेले बेटे अमित की किडनी खराब हैं। वह और उसकी पत्नी उनके साथ ही रहते हैं। पुत्र के स्वास्थ्य कारणों से पड़ोसी मनोज गोस्वामी उनके संपर्क में आया। कुछ समय पूर्व मनोज ने उससे अश्लील बातें कीं और उसके पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करने लगा। अगस्त में मनोज की बात नहीं मानी तो वह उससे रंजिश रखने लगा।

16 सितंबर को मनोज उनके घर पहुंचा और उस पर अमर्यादित आरोप लगाने लगा। दूसरे पक्ष का कहना है कि मनोज गोस्वामी के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उसने पीड़ित की बहन समझकर मदद की थी। 23 सितंबर को प्रिया सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, वीरांगनाओं को किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!